छत्तीसगढ़

CG News: रेलवे स्टेशन 12 फुट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, किया गया रेस्क्यू

कोरबा, कोरबा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 12 फुट लंबा एक विशालकाय अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर को अचानक देख वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर करीब आधे घंटे तक कभी पटरियों पर तो कभी प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर स्नैक कैचर की टीम को बुलाया गया। टीम ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button