खेल

दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लेकर रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Deepti Sharma : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें दिग्गज झूलन गोस्वामी के बराबर में ला खड़ा किया है।

दीप्ति ने छुआ ऐतिहासिक मुकाम
दरअसल, लीड्स में खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने तीन ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस विकेट के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 355 हो गई और उन्होंने भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में झूलन और दीप्ति संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 355-355 विकेट दर्ज हैं। इस खास लिस्ट में इंग्लैंड की कैथरीन स्काइवर-ब्रंट, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और साउथ अफ्रीका की शबनम इस्माइल भी शामिल हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
झूलन गोस्वामी – 355
दीप्ति शर्मा – 355
कैथरीन स्काइवर-ब्रंट – 335
एलिस पेरी – 332
सोफी एक्लेस्टोन – 327
शबनम इस्माइल – 318
दीप्ति का करियर आंकड़ों के लिहाज से भी बेहद शानदार रहा है। ODI क्रिकेट में वह 124 मैचों में 166 विकेट लेकर भारत की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। T20I क्रिकेट में उनके नाम 146 मैचों में 167 विकेट दर्ज हैं, जो उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल करता है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी 22 विकेट हासिल किए हैं।

नीदरलैंड्स को मिली करारी शिकस्त
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन और शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 209/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जो वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। श्री चरणी ने 4 विकेट, शेफाली वर्मा ने 3 विकेट और नंदिनी ने 2 विकेट झटककर डच टीम को 114 रन पर समेट दिया। भारत ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button