Raigarh News : भरत दुबे पुनः बने आप पार्टी के जिलाध्यक्ष

0
27

रायगढ़ टॉप न्यूज 25 जनवरी 2023। आगामी विधानसभा चुनाव की बयार अब धीरे – धीरे बहने लगी है। जिसकी अनुभूति अब हर किसी को होने लगी है। वहीं इस प्रमुख चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी पार्टियां व उनसे जुड़े हुए तमाम सदस्यगण इसकी तैयारी में जुट चुके हैं। इसी श्रृंखला में आप पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं व प्रमुख लोग भी सदस्यों के साथ अपनी – अपनी तैयारियां व मंतव्य में पूरे मनोयोग से समर्पित नजर आ रहे हैं साथ ही अब जिला स्तर पर पार्टी की गति को रवानी देने के विशेष प्रयोजन से पदाधिकारियों व सदस्यों की नवीन नियुक्तियां व उनको कार्यप्रभार का दायित्व भी देने लगे हैं। जिसकी घोषणाएं भी शैनेः-शैनेः होने लगी है।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की इसी श्रृंखला के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शहर के अत्यंत मिलनसार, हँसमुख मिजाज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी आप पार्टी के सक्रिय सदस्य व इंजीनियर रह चुके भरत कुमार दुबे की कार्यशैली पर विशेष भरोसा जताते हुए एक बार पुनः इनको आप पार्टी का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए हैं। जिससे पार्टी के सभी सदस्य भी अत्यंत हर्षित हैं। सर्व विदित है कि समाज के चहेता भरत कुमार दुबे विगत विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बनकर जनता की सेवा करने के उद्देश्य से चुनावी समर में दस्तक दिए थे और अपने अनोखे प्रचार – प्रसार व अपनी विशिष्ट अंदाज से रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अत्यंत चर्चित हुए।











जिसका यह असर रहा कि युवा सक्रिय नेता भरत दुबे को शहर से ग्रामीण स्तर तक अत्यंत लोकप्रियता मिली साथ ही बेशुमार लोगों का स्नेह और साथ भी मिला। यही वजह है कि इनको एक बार पुनः जिलाध्यक्ष पद की नवीन जिम्मेदारी दी गई है। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत दुबे ने बताया कि आगामी 2 फरवरी को प्रदेश प्रभारी का आगमन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में महारैली निकलेगी व एक जबरदस्त माहौल बनेगा।वहीं सैकड़ों नए सदस्यों के प्रवेश होने की भी संभावनाएं हैं। इस कार्यक्रम को नव आयाम देने में आप पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कोमल हुपेंडी जिलाध्यक्ष भरत दुबे, कोमल धृतलहरे, गोपाल बापोडिया, आलोक स्वर्णकार, दिनेश्वर राठिया, राजीव रत्न गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, भूपेश ठाकुर, कुलदीप सहित सभी सदस्यगण जुटे हुए हैं।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here