रायगढ़ टॉप न्यूज 28 जनवरी 2023। जिले के उभरते बैडमिंटन खिलाडी आमान खान का 15 वर्ष वर्ग समूह में राज्य विजेता बनने एवं 34वी ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने , गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री उमेश पटेल खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, सी ई ओ जिला पंचायत श्री अविनाश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मंच पर उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व आमान खान को वर्ष 2020 में भी गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित किया गया था ।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
आमान खान अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता, प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी कोच अकरम खान, अपनी माता के अलावा जिला प्रशासन के परस्पर सहयोग तथा अपने स्कूल दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से मिलने वाले निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को अपनी मेहनत के साथ साथ आत्मीय सहयोग को श्रेय देते हैं। प्रतिदिन 6 से 8 घंटे लक्ष्य की साथ समर्पित नियमित अभ्यासरत आमान आगामी फरवरी माह में जयपुर में होने वाली ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हुए हैं। वे अपने पिता गुरु के पदचिन्हों पर चलते हुए सिर्फ कठिन परिश्रम को ही आगे बढ़ने का विकल्प मानते हुए हार और जीत को सहज और सरल रूप से अपनाते हैं।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)