छत्तीसगढ़

CG News: सोते समय 2 मासूम भाइयों को सांप ने डसा, दोनों की मौत, सदमे में मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर। कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की रात मां के साथ सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को जहरीले सांप  ने डस लिया। आधी रात दोनों ने मां से कहा कि उनके पेट व कमर में दर्द हो रहा है। कुछ ही देर बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां छोटे बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रेफर किए जाने के बाद बड़े बेटे ने अंबिकापुर लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 2 बेटों की मौत से सदमे में मां की हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया बांधपारा निवासी प्रताप राजवाड़े अपनी पत्नी भाग्यश्री व 2 बेटों सूर्यभान राजवाड़े 13 वर्ष व मानव राजवाड़े 7 वर्ष के साथ रहता था। 29 मई की रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे दोनों बेटे उठे और मां से कहा कि उनके पेट व कमर में बहुत दर्द हो रहा है, सांस भी नहीं ले पा रहे हैं।

मां कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दोनों के मुंह से झाग (Snake bite) निकलने लगा। फिर तत्काल दोनों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने छोटे बेटे मानव को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को सांप ने डसा (Snake bite) है। वहीं डॉक्टरों ने बड़े बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच पश्चात बड़े बेटे को भी मृत घोषित कर दिया।

सदमे में मां की हालत बिगड़ी
2 मासूम बेटे की सर्पदंश (Snake bite) से मौत से मां भाग्यश्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदमे में आने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। 2 मासूम बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button