रायगढ़

Raigarh News: किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले मनचले गिरफ्तार, इंस्टाग्राम आईडी से हुई पहचान

रायगढ़, 20 जुलाई 2025: रायगढ़ जिले में एक किशोरी से सड़क पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसमें घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. घटना शनिवार, 19 जुलाई की है, जब एक किशोरी स्कूल से पैदल घर लौट रही थी और दो युवकों ने बाइक पर उसका पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी देकर फरार हो गए.

पीड़िता ने आज, 20 जुलाई 2025 को घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को स्कूल से लौटते समय बिजली ऑफिस, घरघोड़ा के सामने मेन रोड पर तमनार रोड की ओर से आई एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोका और उस पर अश्लील टिप्पणी की. जब लड़की ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी. डरी-सहमी बालिका ने रोते हुए यह घटना अपने भाइयों को बताई.

बाद में, परिजन और मोहल्ले के युवक रायगढ़ रोड पहुंचे, जहां दोनों आरोपी फिर से दिखे. बालिका ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन अपनी पहचान उजागर होते देख आरोपी युवक बाइक को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले. इस दौरान उनकी बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर 160 सीसी बाइक पाई गई, जिस पर इंस्टाग्राम आईडी का एक स्टीकर लगा था.

घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर जांच करने पर दोनों आरोपियों की पहचान (1) साहिल साहू (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व. मन्नु साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 4, तेलीपारा कोतबा और (2) हरि बंजारा (उम्र 19 वर्ष), पिता नारायण बंजारा, निवासी वार्ड क्रमांक 11, झिंगरैलपारा कोतबा, जिला जशपुर के रूप में हुई.

बालिका की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 126(2), 75(1)(iv), 79, 351(2), 3(5) बीएनएस 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद तत्काल टीम रवाना कर दोनों आरोपियों को कोतबा क्षेत्र से हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिनसे घटना में प्रयुक्त सफेद-काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई.

घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button