देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर 100 टीबी मरीजों को वितरित की जा रही है पोषण सामग्री

 





कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी 2026। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 टीबी मरीजों को नियमित रूप से राशन सामग्री वितरित की जा रही है। यह पहल टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीबी आज भी एक गंभीर बीमारी है, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही है, लेकिन समय पर जांच, नियमित दवा, संतुलित पोषण और सही जागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का संकल्प है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाकर देश के सामने एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने बताया कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 टीबी मरीजों को अडॉप्ट किया गया है। इस एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मरीज को छह माह तक नियमित रूप से राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मरीजों के उपचार, पोषण और मनोबल को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सांसद नवीन जिन्दल की यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button