रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है.

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, तुर्रीपारा, सरवानी निवासी अजय कुमार कल रात करीब 9 बजे किसी काम से सक्ती की तरफ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि जब बाइक सवार युवक एनएच 49 पर ग्राम छोटे देवगांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया.

सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलते ही डायल 112 और खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button