108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज अंतिम दिन, रोज हजारों श्रद्धालु दे रहे यज्ञ में आहुतियां

0
42

रायगढ़। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आज प्रातः 07ः30 बजे शुभ मुहूर्त में देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने गायत्री गौ सेवा साधना संस्थान के नव प्रकल्प का विधिवत शिलान्यास कर भूमिपूजन किया।

आज प्रातःकालीन गायत्री महायज्ञ में 03 पालियों में हजारों श्रद्धालुओं ने जोड़े में यज्ञ में आहुतियां समर्पित किए। यज्ञ के साथ ही सैकड़ों दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार सम्पन्न हुए। आज माँ भगवती भोजनालय में यज्ञ के उपरांत उमड़ी भीड़ को बेहद शांति एवं अनुशासन पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।
दोपहर में 04 नए जोड़े का आदर्श विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित जन समुदाय ने नव जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया।











आज शाम भव्य दीप यज्ञ का आयोजन रखा गया, जिसके लिए लाखों दीए यज्ञ मंडप एवं पूरे गौशाला परिसर को सजाया गया है। कल यज्ञ का अंतिम दिवस है, इसके लिए रायगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन की भाँति निःशुल्क बस सेवा घड़ी चैक से उपलब्ध रहेगी। कल दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी , ततपश्चात भोजन प्रसाद के बाद शांतिकुंज की टीम विदाई लेगी।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here