भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक धरमजयगढ़ में संपन्न, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व ओपी चौधरी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

0
23

पीएम आवास को लेकर पदयात्रा, कांग्रेस विधायको के निवास का घेराव करेगी भाजपा
26 को एक दिन में जिले के सभी बूथों में जायेंगे कार्यकर्ता

रायगढ़। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पिछले दिनों अंबिकापुर में संपन्न हुई। भाजपा की परिपाटी रही है की प्रदेश की बैठक के बाद जिलों की बैठक आहूत कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को जिले के विभिन्न मंडलों तक पहुंचाया जाए।इसी तारतम्य में इस बार जिला कार्यसमिति की बैठक धरमजयगढ़ में आयोजित की गई।











जिला कोर कमेटी की बैठक धरमजयगढ़ में जिला कार्यसमिति के पूर्व रात्रि में हुई जिसमे कई विषयों पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चैधरी ने कहा की जिला मुख्यालय से हटकर विधानसभा में हो रही जिला कार्यसमिति के सफल संचालन के लिए मैं विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, इन चार वर्षों के कांग्रेस के शासन ने प्रदेश के विकास को थाम दिया है इस सरकार के कुनितियों के दुष्परिणाम आने वाले तीन चार वर्षों में दिखने लगेंगे। प्रदेश को विकास के पथ पर पुनः लाने के लिए भाजपा की सरकार लानी आवश्यक है।नहीं तो स्थिति सुधारने योग्य भी नही बचेगी। जिला भाजपा के संगठन प्रभारी एवं राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने जिला कार्यसमिति के सफल आयोजन के लिए धरमजयगढ़ के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए अपने उद्बोधन की शुरुवात की।

जिला भाजपा के महामंत्री अरुण धर दीवान ने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारियों के मध्य करी एवं आगामी कार्ययोजना के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया जिसमे 5 से 10 फरवरी के मध्य मंडलों की बैठक अनिवार्य रूप से हो जाए,मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हर विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन होना है जिसके लिए रायगढ़ विधानसभा में 11,12,13 फरवरी को सरिया से रायगढ़,लैलूंगा विधानसभा 14,15,16 फरवरी को बहमा से लैलूंगा,धर्मजयगढ़ विधानसभा में धर्मजयगढ़ और घरघोडा से वृंदावन छाल तक,खरसिया विधानसभा में चपले से नंदेली 19 20 को पदयात्रा का आयोजन कर विधायक निवास के सामने प्रदर्शन और घेराव का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। और 24 फरवरी को कलेक्ट्रेट में पंचायतो से प्राप्त आवेदन को सौंपने की तिथि तय की गई है। 26 फरवरी को एक दिन में जिले के सभी बूथों में पहुंचने की योजना भी बनाई गई है । इसके बाद सभा को पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने संबोधित किया।

सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
यूथ आइकन भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चैधरी एवं अभिषेक सिंह से प्रभावित सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जिसमे करन पाण्डेय धरमजयगढ़, देवव्रत राठिया खड़गांव, करन डनसेना रुपुंगा, हितेश्वर गुप्ता सेमीपाली, शुभम साहू खर्रा, भगत सिंह भवरखोल, आकाश गुप्ता आमापाली, निलाम्बर यादव पोरिया, विष्णु सरकार सागरपुर, अखिल सिदार रुपुंगा, सजन राठिया आमापाली, नरसिंह यादव पोरिया, लवकुश यादव शाहपुर, अजय कुमार राठिया धनपुरी, भुवनेश्वर राठिया धनपुरी, सोनू यादव धरमजयगढ़, लीलाम्बर याद धरमजयगढ़, मुन्ना यादव ध्रमजयगढ़, अनुभव शहगल धरमजयगढ़, अमन पटेल धमरजयगढ़ एवं सैकड़ों युवा शामिल थे।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here