Raigarh News: सिंगर नितिन ने प्रमोट किया छत्तीसगढ़िया लुक, हर दिन 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, ‘गोंदा रे सॉन्ग’ के 4 दिन में 4 लाख व्यूस

0
28

आज हम सभी युवा दिवस मना रहे हैं। प्रदेश के सिंगर नितिन दुबे ने यूथ को छत्तीसगढ़िया परिधानों और फैशन से जोड़ने की कोशिश की है। नितिन ने बताया कि सोशल मीडिया में रील्स बनाने के इस दौर में छत्तीसगढ़िया यूथ से उनकी अपनी संस्कृति पीछे न छूटे इसलिए ये कोशिश की है।सोशल मीडिया पर सिंगर नितिन का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। हर दिन इसे 1 लाख लोग देख रहे हैं। 4 दिन पहले ही लॉन्च हुए इस सॉन्ग को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना काफी पॉपुलर हो चुका है। नितिन दुबे ने बताया कि उनके गानों को पसंद करने वाली ऑडियंस में सबसे बड़ी तादाद यूथ की है। बीते कुछ वक्त से छत्तीसगढ़िया फिल्मों या गानों में प्रदेश की संस्कृति कम और मुंबइया अंदाज अधिक दिखता है। इसलिए नए गाने में प्रदेश के परिधानों को प्रमोट किया गया है। नए गीत “गोंदा तोला रे” में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए छत्तीसगढ़ी पहनावे को प्रमुखता दी है।

ये छत्तीसगढ़िया परिधान आभूषण है गीत में
इस गीत में छत्तीसगढ़ी परिधान पागा, कलगी,करधन, सिक्का, ऐंठी, पट्टा, कौड़ी, मयूर पंख, बेनी फूल, लुगरा सब कुछ देखने को मिलता है। इससे पहले भी सिंगर नितिन के कई गीतों में जैसे हाय रे मोर कोचईपान, मुनगाकाड़ी, नीलपरी जैसे गीतों में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा को दिखाया गया था।











2023 का हिट सॉन्ग गोंदा..
2023 का पहला सुपरहिट गीत “गोंदा तोला रे” बन चुका है। इस गीत को सिंगर नितिन ने ही गाया है, इसमें वाे एक्टिंग करते और डांस करते दिख रहे हैं। नितिन के अपॉजिट शर्मिला बिस्वास हैं। गीत को बुधराज चौहान ने लिखा है। इस गीत के क्रिएटिव डायरेक्टर राम यादव हैं और एडिटर, डी.ओ .पी दीप्तांशु छडीमली हैं। वहीं इस गीत के पोस्टर डिजाइन और असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल विश्वकर्मा हैं।

विदेशाें में पसंद किए जा रहे छत्तीसगढ़िया सॉन्ग
नितिन ने बताया कि छत्तीसगढ़िया गानों को अमेरिका, दुबई, कैलिफोर्निया में भी पसंद किए जा रहे हैं। उनके पास इन देशों में रहने वाले व्यूअर्स के व्यू पहुंच रहे हैं। कमेंट्स भी दूसरे राज्यों के लोग भी छत्तीसगढ़ी म्यूजिक और गानों को सराह रहे हैं।

न्यूज साभार दैनिक भास्कर













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here