रायगढ़ टॉप न्यूज 6 जनवरी। शहर के बेनीकुंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती बबीता शर्मा का गत 02 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने लगातार लोग पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में आज पांचवे दिन विजय अग्रवाल पूर्व विधायक रायगढ़, मैकेश जैन वरिष्ठ भाजपा नेता, दिनेश मिश्रा, अरुण बेरीवाल, भाजपा नेता, विपिन पंजाबी अधिवक्ता, सुरेश गोयल कृषि मंडी अध्यक्ष, अनिल रतेरिया, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष, अजय अग्रवाल, खरसिया प्रेस क्लब अध्यक्ष, गणेश मल, जैन समाज के सचिव, रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मीडिया प्रभारी व्हाट्सएप में और रायगढ़ जिले के पूर्व कलेक्टर, आईसीपी केसरी, सहित फोन में जांजगीर चांपा जिले के कमांडेंट व रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, नगरी सिहावा के एसडीओपी आर के मिश्रा, दुर्ग जिले के भास्कर के संपादक व वरिष्ठ कवि अमित पुरोहित, रायपुर नवभारत के संपादक बसंत वीर उपाध्याय, सहित साथियों ने, आज तक दिल्ली से प्रभारी संपादक बिस्वजीत जी, बह ब्यूरो सुम्मी राज अप्पन, महेंद्र नामदेव, कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, बस्तर से वरिष्ठ पत्रकार कमरुद्दीन, जशपुर से प्रेम प्रकाश शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक आज पांचवे दिन सावित्री नगर में स्थित बेनीकुंज पहुंचकर स्व. बबीता शर्मा को पुष्पाजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)