Raigarh News: मारीशस में नौंवे अंतरराष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन में वक्तत्व देंगी रायगढ़ छत्तीसगढ़ की डॉ. माधुरी त्रिपाठी

0
29

रायगढ़ टॉप न्यूज 6 जनवरी। भाषा सहोदरी हिन्दी (न्यास) एवं महात्मा गांधी संस्थान मारीशस के संयुक्त तत्वावधान में नौवां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन दिनांक 10 एवं011जनवरी 2023 को मारीशस के महात्मा गांधी संस्थान के कांन्फ्रेंस हाल में संपन्न होने जा रहा है ।इस अधिवेशन में रायगढ़ शहर की होनहार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. माधुरी त्रिपाठी का चयन वक्ता के रूप में किया गया है। उत्कृष्ट आलेख प्रस्तुतिकरण के साथ हिन्दी साहित्य के क्षेत्र मे अनवरत लेखन हेतु अधिवेशन में सम्मानित होंगी । डॉ. माधुरी त्रिपाठी उप संचालक कृषि विभाग रायगढ़ में सहायक ग्रेड -२के पद पर पदस्थ हैं। साहित्य के क्षेत्र मे अनेकों पुरस्कार से सम्मानित माधुरी स्वतंत्र लेखन की सशक्त हस्ताक्षर के साथ वक्तत्व कला में निपुण हैं।कोलम्बो, बैंकॉक, गोवा, दिल्ली, भोपाल, बोकारो, उज्जैन में भी आयोजित साहित्य सम्मेलन में सम्मानित हो चुकी है।मारीशस में होने वाले इस अधिवेशन में भारत मारीशस के मैत्री संबंध को रेखांकित करना मूल उद्देश्य है जिसमें शिक्षाविद्, शोधार्थी,लेखक, साहित्यकार भारतीय प्रवासियों की सहभागिता रहेगी।













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here