उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर शहर के प्रमुख चौक में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ – सफाई कर किया गया माल्यार्पण
समर्थकों, प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं ने रोशन भैया – अमर रहें, कि नारों से गुंजाया पूरा शहर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से किया गया शुभारंभ
रायगढ टॉप न्यूज 1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता शहर के पूर्व लोकप्रिय विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि 1 फरवरी 2023 को विधानसभा रायगढ़ ही नही पूरा प्रदेश में याद किया जा रहा है। उनके समर्थकों द्वारा अपने जननेता के सिद्धांतों व विचारों के अनुरूप जगह – जगह स्वच्छता अभियान चलाकर अपने स्मृति पटल में पुनर्जीवित कर रहे है। उनके प्रशंसकों द्वारा अनेनानेक प्रकार से उन्हें याद किया जा रहा है। उनकी तेजतर्रार स्वभाव की आज खूब चर्चा हो रही है। रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा व आसपास की साफ – सफाई कर माल्यार्पण करते हुए अपने जननेता को श्रद्धांजलि दे रहे है। जिसकी शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की प्रतिमा से प्रातः7 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
इन स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि पर शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई धुलाई कर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ। उसके पश्चात आजादी के महानायक सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर सफाई कर माला पहनाया गया। उसी क्रम में शहीद चौक स्थित मां भारती के वीर सपूत शहिद भगत सिंह जी की प्रतिमा की सफाई कर सिंगनल चौक स्थित सिंध समाज के अमर शहीद हेमुकलानी की प्रतिमा पर सफाई कर चक्रधर नगर चौक स्थित संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह जी की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट निकट स्थित सविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर सफाई कर एवं माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात मिनीमाता चौक स्थित पं. दिनदयाल उपाध्यक्ष की प्रतिमा, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, कबीर चौक स्थित संत कबीर दास की प्रतिमा अंत में केवड़ाबॉडी चौक स्थित जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पंकज कंकरवाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामजीलाल अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मित्रमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन अग्रवाल, बबलू शर्मा, पार्षद सीनू राव, एल्डरमैन नितेश सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सोलंकी, प्रवक्ता नगर मंडल कृष्णा केशरवानी, पूर्व मंडल महामंत्री, संजय पल्लु बेरीवाल, कमल मरार राहुल सोनी, नितिन सिंघल, विष्णु मेहानी, सहकार भारती जिला संयोजक मनीष पालीवाल, सरस्वती शिशु मंदिर व्यवस्थापक अजय अग्रवाल, सुशांत सिंह पखना, गुलाब शर्मा, राजेश जाटवर, अनिल कटियार, अभिलाष कछवाहा, सुशील गुप्ता, मक्कू यादव, पप्पू यादव, अशोक यादव, सोम दादा, ज्ञानू मोदी, बजरंग साहू, अमित खेमका, विंकल छाबड़ा, संजय ठाकुर, लक्ष्मण चौहान, आकाशदीप बेरीवाल, मनोज राजपूत, पंकज कुकरेजा, बाबूलाल साहू, महिला मोर्चा से महिला आयोग पूर्व सदस्य शिला तिवारी, मंजूलता नायक महिला मोर्चा जिला प्रभारी, शोभा शर्मा जिला अध्यक्ष, दुर्गा देवांगन जिला महामंत्री, मेहरून्निसा रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, सुशीला चौहान, सविता उपाध्याय, मेघा जटवार नगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, नेहा देवांगन, मीनाक्षी, पिंकी पंडा, विजयलक्ष्मी, कुमारी, गीता दास आदि रायगढ़ शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं उनके समर्थक व प्रशंसक उपस्थित थे।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)