Raigarh News: भगवा रंग में रंगा शहर…गूंजे श्रीराम के जयकारे…रामनवमी पर शोभायात्रा का भव्य अगाज

0
386

रायगढ़ टॉप न्यूज 17 अपैल 2024। इस बार रामनवमी शोभायात्रा का दसवां वर्ष है। दसवें संस्करण को भव्य बनाने के लिए श्री रामनवमी आयोजन समिति एक महीने से तैयारी कर रही थी। रामनवमी के अवसर पर शहर के सभी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हो रहे है। साथ ही जगह-जगह रामभक्तों व भगवान राम के झांकी को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है।

 

रामनवमी को लेकर शहर में सप्ताहभर पहले से तैयारी चल रही थी। इस दौरान बुधवार को शाम करीब 4 बजे शहर के नटवर स्कूल मैदान से रामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए है। शोभायात्रा में युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज धारण किये भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे है। साथ ही शहरवासी आकर्षक झांकियों व शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत कर रहे है। इधर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।

इसके अलावा शोभायात्रा में युवा महिला व बच्चे भगवा ध्वज के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। नटवर स्कूल से प्रारंभ हुए श्रीराम शोभायात्रा स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, रामनिवास टाकिज, गोपी टाकीज, गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक, गददी चौक, पैलेस रोड, चांदनी चौक, गांजा चौक, घड़ी चौक, होते हुए देर रात रामलीला मैदान में समापन देर शाम हुआ। जहां भव्य भण्डारा व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जगह -जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा। इस दौरान पूरा शहर भगवामय व गगनभेदी जयकारे से गुंजयमान हो रहा है।

 

इस बार शोभायात्रा में खास

श्रीराम मंदिर और रामलला का प्रतिरूप, पंजाब से गतका पार्टी जो अपने हैरतअंगेज करतब और युद्ध कौशल के लिए है मशहूर। महाराष्ट्र से 70 लोगों का तासा दल जिसमें 25 महिलाएं, 3 बाहुबली हनुमान, शिव और उनके साथ 6 अघोरी, मां काली के साथ अघोरी ग्रुप, आदिवासी नृत्य के साथ संगीत के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र। रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन के साथ ऑर्केस्ट्रा व भंडारे का आयोजन जहां प्रभु श्री राम की लखर आरती उतारी जाएगी।

 

नजर आए भगवाधारी

राम नवमीं के लिए विगत कुछ वर्षों से सर्वदलिय के सदस्यों की मौजूदगी में यह आयोजन हो रहा है। इसे को भव्य बनाने के एक माह से तैयारी बैठक के में रणनीति बनाया जा रहा था।इसके लिए हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कमर कसे थे। वही पखवाड़े भर से शहर के साथ साथ गली मोहल्ले में झंडा बैनर लगाया गया था । आलम यह रहा कि चौक-चौराहों पर भव्य तोरण द्वार, बैनर लगाए गए हैं वही पूरा शहर होर्डंिग और श्रीराम के बैनर पोस्टर से पट गई । जिसकी भव्यता देखते ही बनी।

 

पुलिस की  चाक चौबंद व्यवस्था

इधर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। जो किसी भी तरह के अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसमें जवानों व अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। जो शोभायात्रा के साथ साथ व आगे पीछे चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here