Raigarh News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुदर्शन संकल्प नाद कार्यक्रम में भव्य पथ संचलन का आयोजन

0
58

रायगढ़ टॉप न्यूज 25 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के सुदर्शन संकल्प नाद कार्यक्रम में भव्य पथ संचलन का आयोजन है। गत 97 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इस प्रक्रिया में संघ और समाज एक मेव बनकर भारत माता की जय के भाव को प्रकट करते हैं। इसी कड़ी में एक साथ आना, एक साथ चलना और चरैवेति के इस विचार को लेकर रायगढ़ जिले का भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया है जो 29 जनवरी 2023 रविवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट मैदान मिनी स्टेडियम में होगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,रायगढ़ के जिला प्रचार प्रमुख संतोष आदित्य द्वारा दी गई।























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here