Raigarh News : मुख्यमंत्री का घोषणा पूरा नही होने पर भाजपा ने किया अनुविभागीय कार्यालय घरघोड़ा का घेराव, अनुविभागीय अधिकारी ने मांगपत्र लेने से किया इंकार

0
26

रायगढ़ टॉप न्यूज 25 जनवरी। अपने पूर्व घोषणा अनुसार आज भाजपा ने अनुविभागीय कार्यालय घरघोड़ा का जोरदार प्रदर्शन किया। सिर्फ घोषणा करना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक लालजीत राठिया का कार्य है। विगत सितम्बर माह में घरघोड़ा में मुख्यमंत्री जी नगर में 100 बिस्तर अस्पताल, किसानों के लिए अपेक्स बैंक,छात्रावास का संचालन, इम्लीडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में विधुत सबस्टेशन सहित 15 सूत्रीय घोषणा किया गया है परन्तु एक भी काम नही हुए है।











हजारों की संख्या में अनुशासित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में कारगिल चौक से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली कर घेराव किया गया।
दो घंटे तक बाहर बैठे जनता के मांगपत्र को अनुविभागीय अधिकारी ने लेने से इनकार कर दिया जिस पर भाजपाईयो ने कार्यालय के दीवाल पर मांगपत्र को चस्पा कर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौपा गया। जिससे अधिकारियों के जनता के प्रति असंवेदनशील रुख देखने को मिला। भाजपा नेता सन्तोष राठिया ने कहा कि जनता को हो रही समस्याओं के खिलाफ 25 जनवरी को अनुविभागीय कार्यालय घेराव किया गया। भाजपा के जिला नेताओ के मार्गदर्शन ने घरघोड़ा और कुडुमकेला मण्डल के कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा कांग्रेस के वादा खिलाफी से तंग आकर आंदोलन का रुख किया है।


आज के प्रदर्शन में जिला महामंत्री अरुण धर दीवान, जिला पंचायत सदस्य सन्तोष राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा,मण्डल सुनील सिंह ठाकुरअध्यक्ष नरेश बेहरा,महामंत्री वेद राणा, भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सन्तोषी राठिया,, पार्षद पूनम चौहान, शिरोतम चौहान, सरपंच ,जनपद सदस्य,पंचगण सहित हजारो की संख्या में आदिवासी महिलाओं औऱ पुरषो ने भाग लिया।

वर्शन
कांग्रेस के मुख्यमंत्री की घोषणा को प्रशासन पूरा नही कर रहा है। लोगो की समस्या सुनने को कोई प्रशासन तैयार नही। भूपेश जनता से डर गया है। मांगपत्र लेने को कोई अधिकारी तैयार नही।
अरूण धर दीवान













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here