भाजपा विकास के मुद्दे पर बहस हेतु तैयार स्थान व समय विधायक नायक तय करे:- अरुणधर दीवान

0
21

रायगढ़ टॉप न्यूज 4 फरवरी। भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा विकास के मुद्दे पर बहस की चुनौती को कांग्रेस द्वारा स्वीकार किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महामंत्री अरुण धर दीवान ने कहा रायगढ़ विधान सभा में विकास के मुद्दे पर स्थानीय विधायक प्रकाश नायक समय व स्थान तय करे l इस दौरान रमन राज के पंद्रह सालो की तुलना जोगी सरकार के तीन साल व भूपेश सरकार के चार सालो में किए विकास कार्यों का लेखा जोखा आम जनता के सामने रखा जायेगा l बहस का मुद्दा रायगढ़ विधान सभा में भाजपा सरकार व विधायक की उपलब्धियों एवम कांग्रेस सरकार व विधायको के मध्य किए गए विकाश कार्यों का होगा ताकि आम जनता को भाजपा व कांग्रेस की सत्ता के मध्य विकास कार्यों का फर्क मालूम चल सके l छग गठन के बाद 22 सालो के सफर में तीन साल जोगी सरकार 15 साल भाजपा की रमन सरकार और चार साल कांग्रेस की भूपेश सरकार का राज रहा l जग्गी हत्याकांड की वजह से आम जनता ने जोगी सरकार को सत्ता से बेदखल किया और रमन सरकार को सत्ता सौपी l भाजपा ने जनादेश का सम्मान करते हुए भयमुक्त सरकार दी l गरीबों को सस्ता चावल देकर इतिहास रचा l किसानो का कर्जा माफ किया गया धान के समर्थन मूल्य व बोनस में वृद्धि की गई l भाजपा के सुशासन से सर्वहारा वर्ग को लाभ मिला l भाजपा की ओर से महामंत्री अरुणधर दीवान ने कहा भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष विकास कार्यों के आंकड़े जनता के समक्ष रखेंगे वही कांग्रेस की ओर से विधायक प्रकाश नायक आम जनता के समक्ष भूपेश सरकार द्वारा रायगढ़ विधान सभा में किए किए गए विकाश कार्यों का ब्यौरा आम जनता के सामने रखे l विकास के आंकड़ों से आम जनता को यह फर्क मालूम चल सके कि भाजपा कांग्रेस दोनो ही पार्टियों में किस पार्टी के विधायक ने जनहित को अधिक महत्व दिया है I













LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here