रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ महापौर ने किया सीसीटीवी जागरूकता अभियान का समर्थन, नागरिकों से संस्थानों व घरों में कैमरे लगाने की अपील

 

रायगढ़- रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जिलेव्यापी “सीसीटीवी जागरूकता अभियान” की प्रशंसा की गई है। महापौर चौहान ने बताया कि उन्होंने स्वयं नगर निगम रायगढ़ कार्यालय, सेवासदन और अपने निजी निवास पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे कहीं से भी ऑनलाइन निगरानी संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद जरूरी और सकारात्मक पहल है, जिसका हर नागरिक को समर्थन करना चाहिए।

महापौर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने-अपने संस्थान, परिसर में कैमरे लगवाने के साथ एक कैमरे का फोकस सार्वजनिक स्थान, रोड़ पर करें जिससे अपराधों की रोकथाम और आपराधिक तत्वों पर नजर रखने में सहयोग हो। उन्होंने रायगढ़ पुलिस की इस पहल को सराहनी बताते हुए इसे “स्मार्ट सिटी के लिहाज से एक स्मार्ट सुरक्षा प्रयास” बताया।

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के सभी थानाक्षेत्रों में व्यापारियों, संस्थान संचालकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात कर सीसीटीवी की उपयोगिता और आवश्यकता पर चर्चा की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे स्थापित हों जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button