उत्तर बस्तर हिला! 100 नक्सली हथियार डालने पहुंचे… ‘कंपनी नंबर-5’ का खूंखार सरगना राजू सलाम समेत बड़े कमांडर सरेंडर!
कांकेर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना ने डाली हथियार — माओवादियों की ‘कंपनी नंबर-5’ खत्म होने के कगार पर

कांकेर।
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर से नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुख्यात नक्सली संगठन की ‘कंपनी नंबर-5’ के कई बड़े लीडरों ने सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राजू सलाम, जो इस कंपनी का टॉप कमांडर था, अपनी पूरी टीम के साथ कामतेड़ा कैंप में आत्मसमर्पण कर चुका है।

राजू सलाम के साथ कमांडर प्रसाद, महिला नक्सली मीना, ललिता समेत कई वरिष्ठ माओवादी नेता भी सरेंडर करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली पिछले कई दिनों से आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों से संपर्क में थे।
जानकारी के मुताबिक, तीन बसों में 60 से अधिक नक्सलियों को बीएसएफ कैंप लाया गया है, और तीसरी बस भी कामतेड़ा पहुंच चुकी है, जिसमें नक्सलियों का एक और बड़ा समूह मौजूद है। अनुमान है कि कुल सरेंडर करने वालों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, माड़ डिविजन के नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को सामूहिक आत्मसमर्पण का निर्णय लिया था। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सुरक्षाबलों के बीच इसे उत्तर बस्तर की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कदम नक्सल मोर्चे पर सरकार की रणनीति के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, क्योंकि कंपनी नंबर-5 लंबे समय से इस क्षेत्र में खून-खराबे और वसूली गतिविधियों में सक्रिय रही है।
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |