देशमनोरंजन

महाभारत के कर्ण का अंत… पर्दे के योद्धा ने हकीकत में हार दी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग!

पंकज धीर कैंसर से हारे, छा गया शोक का सन्नाटा

मुंबई।
टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और महाभारत के अमर किरदार ‘कर्ण’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अंतिम सांस ली





निर्देशक बी. आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में कर्ण का दमदार और भावनात्मक अभिनय करने वाले पंकज धीर ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। लेकिन किसे पता था कि महाभारत का यह ‘महान योद्धा’ खुद जिंदगी की जंग हार जाएगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तमाम इलाज और दवाओं के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।

उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा—

“अलविदा मेरे दोस्त… हम तुम्हें बहुत याद करेंगे।”

पंकज धीर ने सिर्फ महाभारत ही नहीं बल्कि कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में दमदार अभिनय किया था। उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button