डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़ October 15, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ओपी चौधरी ने दी बधाई

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर/रायगढ़: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। ओपी चौधरी ने रायपुर स्थित उनके निवास पर डॉ. सिंह से आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर ओपी चौधरी ने डॉ. रमन सिंह को ‘सबका मार्गदर्शक’ बताया। उन्होंने कहा कि “आपकी सादगी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति सेवा-भाव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।”

वित्त मंत्री ने प्रभु श्रीराम से डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुयश की कामना की।

खबर शेयर करें: