पीआर 24×7 2.0: गोल्डन पिलर्स का सम्मान और पैन इंडिया विस्तार की नई उड़ान!

देश October 12, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
पीआर 24×7 2.0: गोल्डन पिलर्स का सम्मान और पैन इंडिया विस्तार की नई उड़ान!

पीआर 24×7 2.0: गोल्डन पिलर्स का सम्मान और पैन इंडिया विस्तार की नई उड़ान!

इंदौर। भारत की अग्रणी पीआर एजेंसी पीआर 24×7 ने अपने ‘गोल्डन पिलर्स’ को सम्मानित कर पीआर 24×7 2.0 के युग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी ने पैन इंडिया सेवाओं का विस्तार करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य घोषित किया, जिससे रीजनल मीडिया नेटवर्क की ताकत राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचेगी।

 गोल्डन पिलर्स सम्मानित

इस समारोह में उज्जैन सिंह चौहान, विकास राजोरा, परिणीता नागरकर, संसृति मिश्रा, नेहा गौर, दीपक चड्ढा, मीना बिसेन और विनीत भट्ट को दशकों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा,
“गोल्डन पिलर्स न केवल कर्मचारी हैं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने पिछले एक दशक में हर उतार-चढ़ाव में साथ निभाया। उनका समर्पण हमें पीआर 24×7 2.0 की ओर ले जा रहा है, जहां हम डिजिटल और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग को मजबूत कर पैन-इंडिया विस्तार करेंगे।”

पीआर 24×7 की मजबूती और योगदान

  • कोविड महामारी में स्टार्टअप्स को मुफ्त पीआर सपोर्ट प्रदान किया।

  • मेटल, माइनिंग और कंज्यूमर इंडस्ट्रीज़ के क्राइसिस मैनेजमेंट में विश्वसनीयता साबित की।

  • भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों की अनसुनी आवाजों को मुख्यधारा तक पहुँचाने में अग्रणी।

  • 68+ शहरों में उपस्थिति, 500+ रीजनल मीडिया कनेक्शन्स, 24×7 मीडिया मॉनिटरिंग, 200+ क्लाइंट्स।

 टीम और नेटवर्क की ताकत

  • 75+ सदस्यीय समर्पित टीम

  • क्षेत्रीय समझ और नेटवर्क

  • डिजिटल मीडिया, ब्रांड बिल्डिंग और स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता

खबर शेयर करें: