पक्षी को बचाने हाई रेंज टावर पर चढ़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी…कर्नाटक के गृहमंत्री ने भी शेयर किया VIDEO…सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ..

0
20

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पक्षी की जान की बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। शहर के राजाजीनगर इलाके में पुलिसकर्मी एक कबूतर पर लिपटे धागे को खोलने के लिए एक हाई रेंज लाइन के टावर पर चढ़ गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम सुरेश है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुरेश के इस कदम का सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं, कुछ लोगों ने उनके इस तरीके और जान जोखिम में डालने के प्रयास को लेकर सवाल भी उठाए।

वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी मंगलवार को यह वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा- हमारी मोबाइल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। इसके लिए उन्होंने उस पुलिसकर्मी को धन्यवाद दिया। हालांकि, ये घटना कब की है, इसकी जानकारी नहीं है।


वायरल वीडियो में कबूतर को टावर पर फंसा हुआ देखा देखा जा सकता है। उसका पैर किसी धागे से बंधा हुआ है, जिसकी वजह से वह उड़ नही पा रहा है। काफी देर से पक्षी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। पक्षी को तड़पता देख सुरेश बिना किसी सुरक्षा डिवाइस के टावर पर चढ़ता है और उसके पैर में बंधे धागे को खोलता है। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप कुमार जैन ने 30 दिसंबर को यह वीडियो शेयर किया था। डिप्टी कमिश्नर ने अपने ट्वीट में लिखा- पुलिसकर्मी की छिपी हुई प्रतिभा दिखी। बहुत बढ़िया सुरेश। अब सुरेश ने काम तो शानदार किया है।

क्या बोले यूजर्स
सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की निस्वार्थ सेवा के लिए कई यूजर्स ने धन्यवाद दिया, तो वहीं, कई यूजर्स सुरेश की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। कई लोगों ने पुलिस के लिए हार्नेस बेल्ट और सुरक्षा गियर की मांग की। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह उसके कर्तव्य की पुकार से परे है। उसे अवार्ड मिलना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- जिस तरह आप सभी बाइकर्स के लिए हेलमेट पर जोर देते हैं, उसी तरह पुलिसकर्मी के लिए भी सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका भी परिवार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here