रायगढ़

Raigarh News: नाबार्ड टेंडर के नाम पर 50 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

रायगढ़। नाबार्ड (NABARD) का फर्जी टेंडर दिखाकर एक महिला से 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुदीप मंडल को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला जांजगीर-चांपा जिले की महिला अनिता साहू की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान और अन्य पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। नवंबर 2024 में रंजीत चौहान ने अनिता साहू की कंपनी ‘महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर’ को नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर झांसा दिया। उसने कंपनी को यह भरोसा दिलाया कि इससे बड़ा मुनाफा होगा।

विश्वास जीतने के लिए, उसने टेंडर की नकली कॉपी और 50 लाख रुपये का चेक भी दिखाया। टेंडर प्राप्त करने के लिए उसने कंपनी से 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। इस झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में जमा कराए और 23 लाख रुपये नकद दिए। जांच में पता चला कि यह पूरा टेंडर फर्जी था। पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में 21 मई को मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई
इस मामले के मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके फरार साथी सुदीप मंडल की तलाश जारी थी। 22 अगस्त को पुलिस ने आरोपी सुदीप मंडल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुदीप मंडल को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button