रायगढ़

Raigarh News: होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 प्रकरणों में 235 लीटर महुआ शराब जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए

रायगढ़, 2 मार्च 2026/ होली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की। अभियान के तहत विगत एक-दो दिनों में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 235 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार रुपये है, जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान पुरोहित भारद्वाज पिता तिहारू भारद्वाज निवासी अंबेडकर नगर रायगढ़ के कब्जे से 5.04 लीटर, उमेश दास पिता सोन दास ग्राम केनसरा थाना पुसौर से 10 लीटर तथा जय भारती बंजारे पति मनोहर जयसवाल ग्राम एडुपुल देहजरी थाना खरसिया से 11 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उक्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में मनशाराम चौहान पिता जगतुराम चौहान निवासी दुर्गापुर थाना धरमजयगढ़ के कब्जे से 4.500 लीटर तथा विजय मंडल पिता रूमचंद मंडल निवासी साहपुर कॉलोनी धरमजयगढ़ से 4 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। शेष मामलों में विभाग द्वारा विवेचना जारी है। सहायक आयुक्त आबकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने हेतु लगातार अभियान जारी रहेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button