छत्तीसगढ़
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल नहीं रहे, सर्वत्र शोक

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता दुरपा रोड पुरानी बस्ती निवासी बनवारी लाल अग्रवाल का दु:खद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था। बालको के अस्पताल में उपचार के बाद वे विगत दो दिनों से घर पर ही उपचार लाभ ले रहे थे। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे धर्म पत्नी समेत पुत्रवधू और पोता से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ तमाम राजनीतिक दलों और शुभचिंन्तकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |