छत्तीसगढ़

CG News: दुर्गा पंडाल के पंडा ने किया सुसाइड, फंदे पर लटके मिली लाश

धमतरी। नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा का है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार इस साल दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे। शुक्रवार दोपहर वे पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे जब लोग देखने वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। मकान के अंदर विनोद गमछे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। यह नज़ारा देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। नवरात्र के बीच हुई इस घटना से गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है पंडा बने विनोद की आत्महत्या ने पूरे उत्सव को ग़मगीन कर दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button