Raigarh: रोटरी ग्रेटर क्लब की 27 मई को आधिकारिक यात्रा विजिट का भव्य आयोजन

रायगढ़ May 25, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: रोटरी ग्रेटर क्लब की 27 मई को आधिकारिक यात्रा विजिट का भव्य आयोजन

Raigarh: रोटरी ग्रेटर क्लब की 27 मई को आधिकारिक यात्रा विजिट का भव्य आयोजन

 

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के लिए मई का महीना सेवा और सम्मान का संगम लेकर आया है। एक ओर जहां ऑफिशियल विजिट की मेजबानी को तैयार है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में शरबत वितरण का निरंतर सेवा अभियान भी जारी है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऑफिशियल विजिट आगामी 27 मई को डिस्ट्रिक्ट 3261 के गवर्नर रोटे. अमित जायसवाल की ऑफिशियल विजिट होटल ट्रिनिटी ग्रेंड रायगढ़ में दोपहर 12:30 बजे होगी
क्लब अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल सचिव रोटे. नयन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रोटे. मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब इस गरिमामयी आयोजन की तैयारी में जुटा है। इस विजिट में जिले भर के रोटेरियन शामिल होंगे और सेवा कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

गर्मी में राहत देने निरंतर शरबत वितरण अभियान – – वहीं सेवा कार्य के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर एवं युवक संघ, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी से बचाव हेतु निरंतर शरबत वितरण किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश गोयल के मार्गदर्शन में राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी जा रही है। इसी तरह रोटरी क्लब द्वारा शासकीय स्कूल तारापुर के एनएसएस प्रकोष्ठ को एक पोडियम भेंट पोडियम एनएसएस प्रभारी भोज राम पटेल को प्रदान कर रहे हैं ताकि विद्यालय के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न हो सकें। वहीं अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल का कहना है कि रोटरी का ध्येय सेवा परम धर्म है। इंटरनेशनल लीडरशिप की विजिट से हमारा उत्साह दोगुना है और हम जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा से आगे बढ़ाएंगे। वहीं 27 मई के आधिकारिक यात्रा विजिट के कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

खबर शेयर करें: