खेल

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

IPL 2026 Final: आईपीएल में अभी लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसमें लीग के बाद के मैचों की तारीख और वेन्यू नहीं बताए गए थे। तभी इस बात का लेकर सभी के मन में सस्पेंस था कि आईपीएल का फाइनल कहां खेला जाएगा। अब उसका पता चल गया है, साथ ही ये भी तय हो गया है कि क्वालीफायर और एलीमिनेटर मैच कहां खेले जाएंगे। पता चला है कि बेंगलुरु का पत्ता कट गया है। अभी तो टीमें अपने अपने मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करने में लगी हैं।

24 मई को खेला जाएगा आईपीएल 2026 में लीग फेज
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में लीग फेज का आखिरी मैच 24 मई को खेला जाएगा। इस दिन संडे है और दो मैच खेले जाने हैं। इस दिन पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जो ईडन गार्डेंस में होगा। इसके साथ ही लीग फेज समाप्त हो जाएगा। 10 में से छह टीमें बाहर हो जाएंगी, केवल चार टीमें खिताब की दौड़ में बाकी बचेंगी।

आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
इसके बाद दो क्वालीफायर, एक एलीमिनेटर और फिर फाइनल खेला जाएगा। इसकी तारीखों का ऐलान बीसीसीआई की ओर से बाद में किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि 31 मई दिन रविवार को आईपीएल फाइनल होगा, इसी दिन पता चलेगा कि कौन सी टीम ​इस बार चैंपियन बनी है। इस बीच खबर सामने आई कि आईपीएल का फाइनल ​बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इसकी मेजबानी का मौका अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दिया गया है।

न्यू चंडगढ़ और धर्मशाला में खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले
आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में होगा, लेकिन बाकी तीन मैच कहां होंगे, ये भी जान लीजिए। इस साल का पहला क्वालीफायर धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके अलावा न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर खेला जाएगा। पता चला है कि कुछ राजनीतिक कारणों के चलते बेंगलुरु को प्लेऑफ के किसी भी मैच की मेजबानी नहीं दी गई है। हालांकि अंदर की बात क्या है, ये जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच अब सभी की नजरें इस बात पर है कि वो 4 टीमें कौन सी होंगी कि प्लेऑफ में जाएंगी और ​कौन सी टीम इस बार विजेता बनती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button