नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण – मुख्यमंत्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल में नक्सलवाद के निर्णायक अंत की ओर बढ़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में आज 50 लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित कुल 27 सक्रिय माओवादियों का आत्मसमर्पण इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है।

आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार की सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 के हार्डकोर माओवादी और विभिन्न स्तरों पर सक्रिय सदस्य शामिल हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार” (आपका अच्छा गाँव) योजना को दिया। उन्होंने कहा कि शासन की संवेदनशील पहल, लगातार स्थापित हो रहे सुरक्षा शिविरों और वनांचलों में सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास से ही यह परिवर्तन संभव हुआ है।
सुरक्षा बलों के साहस को सलाम
सीएम साय ने सुरक्षाबलों (पुलिस, डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और एसटीएफ) के अदम्य साहस और संयम की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से संघर्ष निर्णायक मोड़ पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि सरकार की पुनर्वास नीतियों और भटके हुए लोगों के प्रति अपनाई गई संवेदनशील दृष्टि का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश “नक्सल मुक्त भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |