छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म; 6 बजे तक 71.13% वोटिंग

0
43

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों पर शाम तीन बजे तक वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। बाकी जगहों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक होगा। शाम 6 बजे तक तीनों सीटों यानी राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 71.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया है। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। इन जगहों पर बूथ परिसर में जो लोग पहुंच चुके हैं, वो वोटिंग कर सकेंगे। शेष स्थानों पर शाम 6 बजे तक होंगी मतदान होंगे।

 

यहां देखें तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत-

कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़- 73.00%
केशकाल- 71.56%
कांकेर- 69.10
गुंडारदेही- 65.52%
डौंडीलोहारा- 65.57%
भानुप्रतापपुर- 68 %
संजारी बालोद में- 65.67%
सिहावा में- 70.75 %

महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद -63.08%
खल्लारी- 59.83%
धमतरी- 62.52%
बसना- 63.69%
बिंद्रानवागढ़- 71.03%
राजिम-63.16%
सराईपाली- 63.68%

राजनांदगांव लोकसभा सीट
कवर्धा- 59.84%
खुज्जी- 65.80%
खैरागढ़- 67.25%
डोंगरगढ़- 55%
डोंगरगांव- 58.40%
पंडरिया- 57.70%
मोहला-मानपुर-71%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here