चुनाव से ठीक पहले CM साय व डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट, बोले – बीजेपी के पक्ष में करें मतदान

0
108

रायपुर। नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में CM ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना है। मैं इन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के अनुरूप विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ट्वीट

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया ट्वीट

इस सीट पर 7 से 3 बजे तक वोटिंग
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

तीनों लोकसभा पर एक नजर
52.84 लाख से अधिक मतदाता तीनों लोकसभा में
41 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
15 प्रत्याशी राजनांदगांव में
17 महासमुंद और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here