भिलाई। स्कूल टीचर की कार की चपेट आने से स्पोर्ट्स कोच गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे सेक्टर 10 के न्यू सिविक सेंटर की बताई जा रही है। हादसे के बाद टीचर की कार में घायल को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। घायल स्पोर्ट्स कोच के बेहतर इलाज के लिए पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने सीएसपी निखिल रखेजा से समन्वय कर ग्रीन कारिडोर की व्यवस्था करवाई।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-1.11.28-AM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/gifmaker_me.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240424-WA0003.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240128-WA0014.jpg)
बताया जा रहा है कि घायल स्पोर्ट्स कोच कृष्णा कुमार दसमाना की हालत गंभीर थी। इस कारन उसे रायपुर के श्री नारायणा हास्पिटल रेफर किया गया। जिसके लिए ग्रीन कारिडोर बनाना अति आवयशक था। जिससे मरीज को समय से बेहतर उपचार मिल सके। भिलाई स्टील प्लांट के स्पोर्ट आफिसर ने पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा को फ़ोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पार्षद मिश्रा ने सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेजा से ग्रीन कारिडोर बनाने की मांग की।
सीेएसपी द्वारा भिलाई से रायपुर ग्रीन कारिडोर की व्यवस्था की गई। समय रहते घायल को रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका सफल आपरेशन हुआ। घायल स्पोर्ट्स कोच की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल कृष्णा कुमार दसमाना इंटरनेशनल बाक्सिंग में स्पोर्ट्स कोच रह चुके हैं।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)