जांजगीर/ जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पल्सर बाइक में एक व्यक्ति गांजा बिकी करने हेतु सिवनी कोरबा तरफ जाने वाला है, जिसकी सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर के बताये स्थान रेल्वे ओवर बिज चांपा पहुचकर घेराबंदी किया गया। जहाँ एक व्यक्ति बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में आते हुए दिखा जिसे रोकने पर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम शांत साहू उम्र 35 वर्ष निवासी पलाड़ीकला थाना बारद्वार जिला सक्ती का रहने वाला बताया गया। तलाशी लेने पर उसके गाड़ी के डिक्की एवं हेण्डल के थैला में मादक पदार्थ गांजा कुल 5 किलोग्राम कीमती 75000 रुपये मिला।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-1-copy.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)