छत्तीसगढ़

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में ASP बलिदान, एसडीओपी और टीआई घायल, इलाके में बढ़ी सर्चिंग

 

सुकमा। सुकमा जिले के गोलापल्ली में नक्सलियों ने एक पोकलेन में आग लगा दी। जिसकी जानकारी लगने पर सुकमा से पुलिस टीम रवाना किया गया, जिसमें एएसपी से लेकर एसडीओपी व थाना प्रभारी के साथ ही टीम रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों के द्वारा लगाए आईडी ब्लास्ट में एएसपी बलिदान हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ आला अधिकारियों ने बताया कि बसवराजू के साथ ही 28 नक्सलियों को पुलिस के जवानों ने 21 मई को मार गिराया था, जिसके बाद से बौखलाए नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान करते हुए गोलापल्ली के पास एक खदान में उपयोग हो रहे एक पोकलेन को आग लगा दी।

 

घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव अपने साथ एसडीओपी व थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए, नक्सलियों को इस बात का अंदाजा था कि पुलिस के जवानों के साथ ही आला अधिकारी जरूर आएंगे।

इसी बात का अंदेशा लगाते हुए नक्सलियों ने आईडी लगाया था। जहां एएसपी जैसे ही पहुंचे कि आईडी की चपेट में आ गए। घटना में आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना प्रभारी के अलावा एसडीओपी भी घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के अस्पताल लाया गया। वहीं घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी कोंटा संभाग, जिला सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल। ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button