छत्तीसगढ़

CG: नारायणपुर के अबूझमाड़ में ITBP का वाहन पलटा, 6 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

 

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 से 6 जवानों को चोटें आई हैं, जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुआ हादसा
यह दुर्घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि जवान सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा देने के लिए क्षेत्र में तैनात थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

राहत-बचाव में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।अधिकारियों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल जवानों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान पर थे जवान
जानकारी के अनुसार जवान क्षेत्र में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत निकले थे। नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण और विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।









 कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था इलाका
अबूझमाड़ का कुतुल और कोडनार इलाका कुछ समय पहले तक नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासनिक गतिविधियां और विकास कार्य तेज हुए हैं। सड़क निर्माण, कैंप स्थापना और अन्य योजनाओं के जरिए क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश लगातार जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button