छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ August 14, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। नए मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसून अगले तीन दिनों तक सक्रिय सा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, खास तौर पर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आने वाले 48 घंटे के भीतर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना भी बताई गई है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से राजधानी रायपुर समेत कुछ क्षेत्रों में पारा नीचे गया। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, इससे उमस वाली परेशानी में थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के मौसम पर नया तंत्र असर डालता रहेगा। ऐसे में बरसात का सिलसिला बढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

खबर शेयर करें: