Apple iPhone 17 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, सेल में इतनी है कीमत 

टेक्नोलॉजी October 6, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Apple iPhone 17 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, सेल में इतनी है कीमत 

Apple iPhone 17 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, सेल में इतनी है कीमत 

 

नई दिल्ली। Apple iPhone 17 को सेल के दौरान काफी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिलेगा. हाल ही में Apple ने कई iPhone की कीमत में इजाफा कर दिया था, जिसमें iPhone 17 का नाम भी शामिल था. अपकमिंग फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसको बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.

 

Apple ने बीते साल सितंबर में iPhone 17 को 82,900 रुपये में लॉन्च किया था. इस साल बहुत से लोगों को iPhone 17 के सस्ते होने का इंतजार था, लेकिन कंपनी ने iPhone 17 को सस्ते करने की जगह उनकी कीमत में इजाफा कर दिया है, जो 99,900 रुपये हो चुकी है.

Flipkart बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart BBD Sale) सभी के लिए 9 अक्तूबर से शुरू होगी और 24 घंटे पहले प्लस और ब्लैक मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी कुछ डील्स का खुलासा कर चुकी है.

 

iPhone 17 की डील्स का खुलासा हो चुका है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये बताई है. इसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है. हालांकि अब कंपनी की तरफ से इसकी कीमत 99,900 रुपये हो चुकी है. ऐसे में इस हैंडसेट पर मैक्सिमम 20 हजार रुपये की सेविंग होगी.

 

फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली डील्स से लगता है कि iPhone 17 खरीदने का यह बेस्ट टाइम है. इसके बाद दोबारा यह 99,900 रुपये में सेल होगा. iPhone 17 एक पॉपुलर स्मार्टफोन है, जिसके बेस मॉडल में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें HDR 10, डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है.

iPhone 17 में Apple A19 (3nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके Apple GPU का इस्तेमाल किया है. स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 256GB और 512GB स्टोरेज मिलती है.

 

iPhone 17 का कैमरा

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का है. इसमें 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

खबर शेयर करें: