iPhone और Samsung को टक्कर? Vivo V80 में 7200mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन 

टेक्नोलॉजी October 6, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
iPhone और Samsung को टक्कर? Vivo V80 में 7200mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन 

iPhone और Samsung को टक्कर? Vivo V80 में 7200mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन 

 

नई दिल्ली, Vivo ने भारत में अपनी V-Series का नया फोन Vivo V80 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार सिर्फ कैमरे पर ही फोकस नहीं किया है, बल्कि बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले और वीडियो बनाने वालों के लिए कई नए फीचर्स भी दिए हैं. सबसे खास बात यह है कि फोन में 7200mAh की बैटरी मिलती है, जो Vivo V-Series में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है.

 

Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की है. 8GB+256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 8GB+512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है. फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. इसे Vivo की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

Vivo V8 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

 

Vivo V80 में कंपनी ने बैटरी को भी बड़ा अपग्रेड बनाया है. फोन में 7200mAh की बैटरी है और इसके साथ 90W FlashCharge मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह V-Series में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है.

 

Vivo का कहना है कि यह बैटरी उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकती है जो दिनभर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं, गेम खेलते हैं या फोन पर ही फोटो और वीडियो एडिट करते हैं. कंपनी ने कुछ टेस्ट में 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक और 14 घंटे तक नेविगेशन का दावा भी किया है.

 

कैमरा में ZEISS का बड़ा फोकस

Vivo V80 का एक बड़ा अट्रैक्शन इसका कैमरा है. इसमें 50MP का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है. इसमें OIS और 3X optical zoom मिलता है. कंपनी 100X तक डिजिटल जूम का भी दावा करती है.

इसके अलावा 50MP का ZEISS OIS मेन कैमरा दिया गया है. फोन में ZEISS अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है. सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया है, जिसमें 92 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस मिलता है.

 

यानी Vivo V80 को सिर्फ नॉर्मल कैमरा फोन की तरह नहीं, बल्कि ऐसे फोन के तौर पर पेश किया गया है जिसमें यूजर अलग-अलग तरह की फोटो और वीडियो शूट कर सके. खासकर 3X टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट और दूर के सब्जेक्ट के लिए काम आ सकता है.

वीडियो बनाने वालों के लिए खास फीचर

Vivo ने V80 को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर भी डिजाइन किया है. फोन में 4K सिनेमैटिक वीडियो फीचर है. इसके जरिए वीडियो रिकॉर्ड करते समय ही अलग-अलग सिनेमैटिक लुक लगाया जा सकता है. इसमें मॉडर्न मूवी, वाइब्रेंट और पेस्टल जैसे तीन स्टाइल मिलते हैं.

 

फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा 10X Zoom-In Portrait और ZEISS के अलग-अलग फोकल लेंथ वाले पोर्ट्रेट मोड्स भी दिए गए हैं.

144Hz AMOLED डिस्प्ले भी बड़ा अपग्रेड

Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. कंपनी के मुताबिक यह Vivo V-Series का अब तक का सबसे स्मूथ डिस्प्ले है. स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है और इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है.

 

144Hz का फायदा रोजमर्रा में स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में ज्यादा स्मूद अनुभव के रूप में दिखाई दे सकता है. हालांकि हर ऐप में 144Hz जरूरी नहीं चलेगा. Vivo ने खुद बताया है कि यह रिफ्रेश रेट चुनिंदा ऐप्स में ही उपलब्ध है.

Snapdragon 7 Gen 4 और नया OriginOS 7

फोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

सॉफ्टवेयर के मामले में Vivo V80 खास है क्योंकि यह भारत में OriginOS 7 के साथ आने वाला पहला V-Series फोन है. यह Android 17 पर आधारित है. Vivo ने फोन के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.

 

OriginOS 7 में Snap Note, Wiggle Theme और Vivo Office Kit जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यानी कंपनी इस बार सिर्फ हार्डवेयर के दम पर नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर अनुभव को भी V80 की कहानी का हिस्सा बना रही है.

AI भी खूब मिलेगा

फोन में 30 से ज्यादा AI क्रिएटिव फीचर्स दिए गए हैं. इनमें AI Creative Camera, AI Retouch और Color Palette जैसे फीचर शामिल हैं. AI Retouch की मदद से फोटो में मौजूद किसी अनवॉन्टेड ऑब्जेक्ट्स को हटाने, फोटो का फ्रेम बढ़ाने और तस्वीर की क्वॉलिटी बेहतर करने जैसे काम किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹89,999 वाला Google Pixel 11 अब ₹69,999 में! Flipkart Sale में ऐसे मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इसमें AI Diwali Portrait 2.0 भी दिया गया है. यह फोटो में दिवाली के रंग, दीये, रंगोली और दूसरे फेस्टिव एलिमेंट्स जोड़ सकता है. यह फीचर लिमिटेड टाइम के लिए ही होगा.

पानी और धूल की भी चिंता कम

Vivo V80 को IP68 और IP69 rating मिली है. कंपनी के मुताबिक फोन को धूल और पानी के खिलाफ बेहतर सुरक्षा मिलती है.

कीमत

Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है. इस कीमत पर फोन का मुकाबला ऐसे स्मार्टफोन से होगा जहां ग्राहक कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ-साथ दूसरे प्रीमियम फीचर्स भी देखता है.

खबर शेयर करें: