CG: मोहपाल सरपंच हत्याकांड, शिक्षक समेत 2 और गिरफ्तार, महिला से अफेयर था, परिवार वालों ने ही रॉड-डंडे से पीट-पीटकर मारा, अब तक 9 आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ October 6, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: मोहपाल सरपंच हत्याकांड, शिक्षक समेत 2 और गिरफ्तार, महिला से अफेयर था, परिवार वालों ने ही रॉड-डंडे से पीट-पीटकर मारा, अब तक 9 आरोपी अरेस्ट

CG: मोहपाल सरपंच हत्याकांड, शिक्षक समेत 2 और गिरफ्तार, महिला से अफेयर था, परिवार वालों ने ही रॉड-डंडे से पीट-पीटकर मारा, अब तक 9 आरोपी अरेस्ट

कोंडागांव। कोंडागांव के मोहपाल गांव में सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिक्षक सरगराम नेताम और बावन राम नेताम शामिल हैं।

दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर 15 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने 1 अक्टूबर को मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नब्बू वट्टी, राकेश मंडावी और प्रभु लाल नेताम समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वारदात में इस्तेमाल डंडा और रॉड भी बरामद हुई।

शिक्षक सरगराम और बावन नेताम को कॉल डिटेल से पकड़ा गया। आरोपियों ने उन्हें घटनास्थल पर बुलाया था, जहां सरपंच की पिटाई देखकर उन्होंने कहा कि थाने ले जाना था। पुलिस के अनुसार, इनका आरोपियों से लगातार संपर्क था।

 पहले 7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 1 अक्टूबर को मिट्ठू राम नेताम (45), श्रवण कुमार नेताम (20), अमित कुमार नेताम (20), लखन नेताम (25), नब्बू उर्फ नवलू वट्टी (28), राकेश मंडावी (21) और प्रभु लाल नेताम (20) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की थी।

कॉल डिटेल से सामने आया शिक्षक का नाम

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसमें शिक्षक सरगराम नेताम और बावन राम नेताम से आरोपियों की लगातार बातचीत होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपियों ने दोनों को फोन कर मौके पर बुलाया था। इसके बाद सरगराम और बावन राम घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने सरपंच के साथ मारपीट होते देखी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मौके पर आरोपियों से कहा था कि मारपीट नहीं करनी चाहिए थी, सरपंच को थाने लेकर जाना था। इसके बावजूद आरोपियों के साथ दोनों का लगातार संपर्क सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी भूमिका की जांच की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों की भूमिका की जांच

थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि सरपंच हत्याकांड में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें एक शिक्षक सरगराम नेताम और दूसरा बावन नेताम है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक की गिरफ्तारी की जानकारी शिक्षा विभाग को भी दी जा रही है। पुलिस अब सभी 9 आरोपियों की भूमिका और उनके बीच आपसी संपर्क की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: