राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के तहत आरकेएसडी कालेज में छात्रों को किया गया जागरूक

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान
कैथल, 17 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत कैथल स्थित आरकेएसडी कॉलेज के प्रांगण में एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों तथा आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्ष से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता डॉ. राज कुमार ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, ध्वज संहिता के प्रमुख प्रावधानों तथा तिरंगे के सम्मान से जुड़े नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने के
लिए एक लंबी और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप देश में आमजन को तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यही संघर्ष आगे चलकर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना का आधार बना।

कार्यक्रम में कैथल सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने युवाओं से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी कोई पुराना, फटा या क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे, तो उसे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया को सौंपें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है और उसका सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से सांसद नवीन जिन्दल की इस मुहिम से जुड़ने और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों और राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। युवाओं में राष्ट्रप्रेम और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लेपल फ्लैग और रिस्ट बैंड भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में आरकेएसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजबीर पराशर, इवनिंग सत्र के प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. अनुकृति, डॉ. अनीता, डॉ. सोम प्रकाश, कैथल हल्का इंचार्ज अरविंद गोलन, कलायत हल्का इंचार्ज वीरेंद्र सारण, सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संरक्षण और उसके मर्यादित उपयोग के प्रति सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






