सनरूफ से ‘खतरनाक स्टंट’! चलती कार की छत पर बैठकर राहगीरों पर फेंके गुब्बारे, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

छत्तीसगढ़ March 3, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सनरूफ से ‘खतरनाक स्टंट’! चलती कार की छत पर बैठकर राहगीरों पर फेंके गुब्बारे, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

सनरूफ से ‘खतरनाक स्टंट’! चलती कार की छत पर बैठकर राहगीरों पर फेंके गुब्बारे, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

रायपुर। होली के नाम पर खतरनाक हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। गुढ़ियारी क्षेत्र में भारतमाता चौक से कोटा मार्ग पर एक चारपहिया वाहन में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे फेंकते नजर आए।

इस दौरान न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में डाली गई, बल्कि चलती गाड़ी में इस तरह का स्टंट खुद वाहन चालक और अन्य लोगों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था।

 वायरल वीडियो पर पुलिस का ‘तुरंत एक्शन’

वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा वाहन टाटा हैरियर क्रमांक CG/04/PW/8922 है।

थाना गुढ़ियारी में अप क्र 100/26 धारा 281 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की कार को जब्त कर लिया गया है और संबंधित युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 स्टंट पड़ा भारी

पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि मानव जीवन को सीधे खतरे में डालती हैं। त्योहार के नाम पर किसी को परेशान करना या सड़क पर खतरनाक स्टंट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबर शेयर करें: