देश

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नशामुक्त कुरुक्षेत्र की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में डी-एडिक्शन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र, 29 जनवरी 2026। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में डी-एडिक्शन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी, कुरुक्षेत्र के सहयोग तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख श्यामसुंदर के विशेष योगदान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम ‘नशामुक्त कुरुक्षेत्र’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जोकि सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में चल रहे कुरुक्षेत्र सशक्तिकरण कार्यक्रम का अहम हिस्सा है।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात भारतीय बॉक्सर, दो बार के ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि खेल, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच नशे से दूर रहने के सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर स्वस्थ जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों की एक सशक्त पैनल टीम भी उपस्थित रही, जिसमें सिविल अस्पताल से काउंसलर सोनू कटारिया एवं प्रिंस दलाल, पतंजलि से योग प्रशिक्षक बलविंदर तथा पुलिस विभाग से एएसआई राजेश शामिल रहे। काउंसलरों ने नशे के मानसिक एवं शारीरिक प्रभावों, इसके शुरुआती संकेतों तथा समय रहते सहायता लेने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।



















एएसआई राजेश ने नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सजग रहने का संदेश दिया। वहीं योग प्रशिक्षक बलविंदर ने योग अभ्यास कराकर स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button