शोकसंदेश : विष्णु अग्रवाल का स्वर्गवास…आज शाम 4:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा..

0
11

रायगढ़ टॉप न्यूज 23 जून 2023। शहर की प्रतिष्ठित फर्म रामजीलाल जगन्नाथ परिवार के सदस्य व टेकनो पॉवर इंजिनियरिंग कॉर्पोरेशन के संचालक अभिषेक अग्रवाल के पिता विष्णु अग्रवाल 64 वर्ष का आज सुबह 11:40 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
विष्णु अग्रवाल खेल के प्रति हमेशा अग्रणी रहे है,शतरंज,कैरम में वे अपनी एक अलग पहचान रखते थे। किसी भी सामाजिक कार्यक्रम खेल के प्रति उनको विशेष सम्मान दिया जाता रहा है,उनका निर्णय सर्वोपरी माना जाता था। आज रायगढ़ अग्रवाल समाज को उनकी असमय काल निधन को झंकोर कर रख दिया। आज अग्रवाल समाज ने अपने बीच खेल जगत का एक हीरा खो दिया है, समाज में उनके निधन की खबर मिलते है पूरा समाज स्तब्ध है। विष्णु अग्रवाल वर्तमान में रायगढ़ चक्रधर नगर चौक सरला विला 1st floor F N 3 में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। वे अपने पीछे नाता,नाती पोती,पुत्र अभिषेक सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी की अंतिम यात्रा आज शुक्रवार शाम को 4:30 बजे उनके निवास सरला विला से निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here