देश

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान में भागीदारी करने का लिया संकल्प

पुराने तिरंगों को गरिमापूर्ण ढंग से नया स्वरूप देने की अनूठी पहल, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरू होकर देशभर में चलेगा अभियान

रादौर, 14 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल और मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। पूरे कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में पुराने तिरंगों को एकत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसी दिशा में हल्का रादौर में भी पुराने तिरंगे इकट्ठे करके सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए रादौर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि सांसद एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है। उनका मानना है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके सही उपयोग और राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रति जन-जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है।
इस दौरान पुराने, क्षतिग्रस्त और खंडित हो चुके राष्ट्रीय ध्वज एकत्र किए जाएंगे, जिन्हें विधिसम्मत, सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से नए स्वरूप में बदला जाएगा, ताकि तिरंगे की गरिमा हर स्तर पर बनी रहे। उन्होंने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और इससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं मर्यादा बनी रहेगी। हम बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लेंगे और सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान को घर-घर पहुंचाने का काम करते हुए इस अभियान को सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर सतीश सरपंच धोलरा, कमल कुमार सरपंच घेसपुर, प्रवीण कुमार सरपंच गुमथला, परमजीत पम्मा सरपंच बापा, सतीश कुमार सरपंच संधाला, नरसिंह सरपंच खेड़ी लक्खा सिंह, बसेशर सिंह सरपंच अंटावा, दीप सिंह सरपंच मसाना, फरियाद सिंह सरपंच सतगोली और रविंदर मॉडल टाउन उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button