देश

मां और ससुर का इश्क, बेटी की जिंदगी पर भारी पड़ा! नशीली चाउमीन खिलाकर बेटी को मौत के घाट उतारा, सच जानकर रह जाएंगे दंग

कासगंज, उत्तर प्रदेश से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की दुनिया को हिला कर रख दिया। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर डाली, सिर्फ इसलिए कि वह उसके और ससुर के बीच चल रहे अवैध संबंध को उजागर कर सकती थी।

बेटी को लग गई थी भनक

मृतका ने अपनी मां और बहन के ससुर के बीच चल रहे संबंधों के बारे में पता चल गया था और इस पर लगातार विरोध कर रही थी। उसने धमकी दी कि यह सब अपने पिता को बताएगी। डर और बदनामी से बचने के लिए मां ने अपनी बेटी को रास्ते से हटाने का भयानक फैसला लिया।

नशीली चाउमीन और मौत का सफर

मां और ससुर ने मिलकर बेटी को बहलाकर बाइक पर बैठाया। रास्ते में उसे भांग मिली हुई चाउमीन खिलाई गई। चाउमीन खाते ही बेटी बेहोश हो गई। जैसे ही वह बेसुध हुई, दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर के किनारे फेंक दिया।

पुलिस को गुमराह करने की शातिर चाल

हत्या के बाद आरोपी मां ने मामले को मोड़ने की योजना बनाई। उसने बेटी के गहने निकाल दिए ताकि यह लूट या दहेज हत्या लगे। फिर उसने अपने दामाद और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया, ताकि पुलिस ससुराल वालों को जेल भेजे और वह बच सके।

10 दिन बाद उजागर हुआ सच

गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मां और ससुर को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह हत्या अवैध संबंधों को छिपाने और अपने अपराध को बचाने के लिए की गई थी।

यह घटना परिवार और समाज के लिए चौंकाने वाला सबक है कि रिश्तों की आड़ में भी अपराध अंजाम दिया जा सकता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button