छत्तीसगढ़

अंबिकापुर:  एंबुलेंस न मिलने से तड़पता रहा घायल, रायपुर रिफर के चक्कर में युवक की मौत

अंबिकापुर: सड़क हादसे में घायल 34 वर्षीय गुड्डू कोरवा की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। घटना बलरामपुर जिले के ग्राम ककना के मदेश्वरपुर की है। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर चक्काजाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गुड्डू कोरवा 4 अक्टूबर को ग्राम घटगांव गया था। लौटते समय उनकी बाइक ग्राम सिधमा के पास मिट्टी-मुरुम के ढेर में चढ़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आईं।

घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया। लेकिन 20 घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण समय पर इलाज संभव नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई।

परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुआवजा दिया जाए। इस मामले में कांग्रेस ने मृतक परिवार का समर्थन किया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button