देश

धन्यवाद महाराष्ट्र’, बीएमसी चुनाव में जीत के बाद PM मोदी और शाह का जोश हाई, दिया ये संदेश

मुंबई । बीएमसी चुनाव (BMC elections) में महायुती गठबंधन (Grand Alliance) की जीत के बाद बीजेपी और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (PM Modi and Union Home Minister Amit Shah) का जोश हाई है। पीएम मोदी ने इस शानदार जीत के लिए महाराष्ट्र को धन्यवाद कहा है। वहीं दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक, बीजेपी के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है! अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।’

 

यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर और 7 अमृत भारत ट्रेनों की लॉन्च डेट कन्फर्म, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की विकास नीति पर है।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की हार्दिक बधाई।

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, ‘आदरणीय रविंद्र चव्हाण जी, आपको बहुत-बहुत बधाई। आपके नेतृत्व में पार्टी ने पूरे महाराष्ट्र में उल्लेखनीय जीत हासिल की है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक और शानदार विजय है। मैं दिल से आपको बधाई देता हूं।’





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button