छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: सड़क पर जाम छलकाना पड़ा भारी! अचानक पहुंची पुलिस… 9 लोग ऐसे चढ़े हत्थे कि मच गया हड़कंप

शाम ढलते ही शुरू हुई सख्ती, अड्डेबाजी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायगढ़। शहर में खुलेआम शराब पीने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। “विजुअल पुलिसिंग” अभियान के तहत लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अड्डेबाजी करने वालों में खौफ का माहौल बन गया है। इसी अभियान के दौरान खुले में शराब सेवन करते 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई अन्य को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ा गया।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जिसमें शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शाम के समय पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग की गई।

 पहाड़ मंदिर से बाजार तक पुलिस का मार्च, एक-एक को ढूंढकर पकड़ा

18 मार्च को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ मंदिर और टीवी टावर इलाके में पुलिस ने अचानक दबिश दी। यहां खुले में शराब पीते 6 लोगों को मौके से पकड़ा गया। इस दौरान जुर्डा निवासी आकाश राठिया के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, नशे में वाहन चलाते मिले अरविंद डनसेना पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस अपराध में 10,000 रुपये जुर्माना या 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है।

 मुख्य बाजार में भी छापा, 9 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

19 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, उर्दना और ईलामाल इलाके में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

 हर चौक-चौराहे पर नजर, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

इसी कड़ी में जूटमिल थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, दुर्गा चौक, हीरानगर, कबीर चौक, कांशीराम चौक और अटल चौक जैसे इलाकों में भी पुलिस और रिजर्व बल ने पैदल पेट्रोलिंग की। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि इन जगहों पर लगातार निगरानी रखी जाए।







 अब सावधान! कहीं आप भी तो नहीं बन रहे अगला निशाना…?

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद साफ है कि अब सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना भारी पड़ सकता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भी आपको सीधे पुलिस कार्रवाई के घेरे में ला सकती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button